बड़ी घटना को दावत दे रहा बरवां राजा नहर पर बना पुलिया

चौक बागापार रोड पर स्थित बरवां राजा नहर का मामला

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। मिठौरा विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बरवां राजा में चौक बागापार रोड पर बने पुलिया का एप्रोच कई वर्षो से टूट कर नहर में गिर गया है। उक्त नहर पर तमाम लोग गिर कर लोग चोटिल हो गए है।ग्रामीणों के शिकायतों के बाद भी विभाग के आला अधिकारी संज्ञान लेने से परहेज कर रहे हैं जिसे लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से नहर पर बने पुलिया को चौड़ीकरण कर निर्माण की मांग किया है। ‌‌ प्राप्त समाचार के अनुसार मिठौरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवां राजा में बागापार रोड पर स्थित सडकहियां जाने वाली मुख्य सड़क पर बने नहर पुल का पूर्वी एप्रोच टूट कर लगभग एक वर्ष पूर्व नहर में गिर गया तब से आज तक विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को संज्ञान में लेने से परहेज कर रहे हैं।का सुधि नही ले रहे है जिसके कारण तमाम लोग बाइक, साइकिल लेकर नहर ने गिर कर चोटिल हो जा रहे है।अगर समय रहते विभाग के जिम्मेदार एप्रोच को नही बनवाये तो कोहरे के कारण उक्त नहर पुल पर बड़ी घटना घट सकती है। समाजसेवी केश्वर चौधरी, राजेश, महेंद्र, मनोज, राहुल, सन्तोष, उपेन्द्र,दिनेश, सहित तमाम लोगो ने इस अहम समस्या की ओर विभागीय उच्चाधिकारियों सहित जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शीघ्र उक्त नहर पुल का एप्रोच बनवाने की मांग की है।

Karan Pandey

Recent Posts

नवरात्रि पर बेटियों का सम्मान: मऊ के परदहा स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कार्यक्रम

परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…

3 hours ago

आवास परियोजना के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…

4 hours ago

माँ देवरही मंदिर में होगा भव्य आयोजन, अंजलि शुक्ला के भजनों से गूंजेगा देवरिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…

4 hours ago

राष्ट्रीय संगोष्ठी में संग्रहालयों की भूमिका और आधुनिक तकनीकों पर मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

4 hours ago

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

4 hours ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

4 hours ago