Categories: Uncategorized

जिलाधिकारी ने की चकबंदी ग्रामों की प्रगति की समीक्षा

बलिया( राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के चकबंदी प्रक्रियाधीन ग्रामों की प्रगति की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने चकबंदी प्रक्रियाधीन ग्रामों की ग्रामवार समीक्षा के दौरान मानक कारगुजारी के अनुसार अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए उप संचालक चकबंदी मातादीन मौर्य को चकबंदी प्राधिकारियों, कानूनगो एवं लेखपालों की जिम्मेदारी तय कर, इनके द्वारा प्रतिदिन किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर मानक कारगुजारी के अनुसार चकबंदी कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मानक कारगुजारी के अनुसार चकबंदी कार्यों में प्रगति न पाए जाने/कार्य में लापरवाही पाए जाने पर लेखपाल रवींद्र कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पड़ताल कार्यों की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने चकबंदी वादों के निस्तारण में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर चकबंदी अधिकारी चितबड़ागांव को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने चकबंदी वादों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा करते हुए 03 वर्ष से अधिक समय से लंबित चकबंदी के वादों के निस्तारण के साथ ही अन्य चकबंदी वादों के निस्तारण में प्रगति लाने के भी निर्देश दिए।
बैठक में उप संचालक चकबंदी ने कहा कि वर्तमान में 44 ग्राम चकबंदी प्रक्रियाधीन है, जिस पर जिलाधिकारी ने ग्रामवार प्राथमिकता तय कर चकबंदी वादों/कार्यों का निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। मौके पर जाकर भी चकबंदी के कार्यों को निस्तारित किया जाय।
बैठक में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी सचेंद्र कुमार सिंह व नरेंद्र सिंह सहित विभाग के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

2 hours ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

5 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

6 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

6 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

6 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

6 hours ago