Saturday, February 14, 2026
Homeआजमगढ़शादी समारोह में पहुंचे अखिलेश यादव को देखने के लिए भीड़ हुई...

शादी समारोह में पहुंचे अखिलेश यादव को देखने के लिए भीड़ हुई अनियन्त्रित

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का रविवार को आजमगढ़ जिले के बैठौली गाँव में लक्ष्मण यादव के यहां शादी समारोह में आगमन हुआ। पहले से तय कार्यक्रम के तहत उन्हे देखने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और अन्य लोगों की काफी भीड़ थी। उनके पहुंचते ही सपा कार्यकर्ताओं में भगदड़ मच गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई। वर-वधू को आशीर्वाद देने के बाद अखिलेश यादव सठियांव के लिए रवाना हो गए। उन्होंने मीडिया से दूरी बनाकर रखी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन की सूचना से सुबह से ही सपा के कार्यकर्ता बैठौली में डा. लक्ष्मण यादव के घर पर जमा हो गए थे, दोपहर तक कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ इक्कट्ठा हो गई। सपा प्रमुख के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन की ओर से पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी, हालांकि वह नाकाफी साबित हुआ।
जैसे ही अखिलेश यादव का काफिला डा. लक्ष्मण यादव के घर पहुंचा तो कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे सभी लोगों में अखिलेश यादव के करीब पहुँचने की होड़ मच गई इस चक्कर में अफरातफरी मच गई और लोग एक दूसरे को धक्का मारते हुए आगे निकलने लगे, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की जाने लगी। हर कोई अखिलेश यादव के पास पहुंचना चाहता था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस कार्यकर्ताओं को अंदर जाने से रोकने में कामयाब हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने फिर से नारेबाजी शुरू कर दी। लगभग आधे घंटे तक वहां रहने के बाद अखिलेश यादव मीडिया से बात किए बिना ही सठियांव के लिए रवाना हो गए,इसके बाद वह जमुड़ी गए जहां पूर्व विधायक मोबिन के परिजनों से मिले ततपश्चात सुराई में सपा विधायक अखिलेश यादव के घर पहुंचे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments