ब्रांडेड कंपनी के एजेंट बन कर आए जलपान कर सास बहू के गहने लूटकर चल दिये
लार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलन्द है लार थाना क्षेत्र के लार नगर पंचायत के गयागिर वार्ड में दिन में ही कुछ युवक एक व्यक्ति के घर पर आए और बोला सादर प्रणाम घर में उपस्थित सास बहू ने दरवाजा खोला ये घर में घुस गए चाकू सटाया उपस्थित महिलाओं के मंगल सूत्र और कई कीमती सामान लूट कर ले गए ।जानकारी के अनुसार प्रीजेश नाथ त्रिपाठी जो कि लार नगर पंचायत के गयागिर वार्ड के निवासी है , और देवरिया वकालत करते है इनके घर पर इनकी माता और पत्नी थी लुटेरे आए और घर पहुँच सादर प्रणाम बोला तो संस्कार में उपस्थित महिलाओं ने आये लोगो को जलपान कराया जब तक इनको कुछ समझ में आता तब तक आये लुटेरों ने चाकू निकाला सटा दिया और लूट को अंजाम देने लगे । और लूट को अंजाम दे कर आराम से गाड़ी से चले गए इसकी सूचना जब लोगो को हुई तो हड़कंप मच गया । लार थानाध्यक्ष कपिल देव चौधरी और चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मिश्र मौके पर पहुंचे और जॉच पड़ताल करने लगे सी सी टीवी के सहारे अपराधियों के पहचान की कोशिश पुलिस कर रही है ।यह पहला ऐसा मामला है जिसमे अपराधियों ने प्रणाम किया लूटा चले गए । प्रीजेश नाथ तिवारी का घर तीन तरफ से खेतो से घिरा है इनके उत्तर दिशा में सड़क है ।दक्षिण तरफ एक परिवार का मकान है इस मकान के दरवाजे पर एक वृद्ध महिला बैठी थी इन्होंने बताया की दो युवक एक घंटे से सड़क पर खड़े थे एक मोटा दिखाई दे रहा था एक पतला शरीर वाला था दोनो उनके घर घुसे निकल कर अपनी मोटर साइकिल चालू किया और आराम से पूरब की तरफ चले गए ।
यह घटना पर्दाफाश नही हुआ तो जनपदीय पुलिस के लिये चुनौती साबित होगी।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…