कांग्रेस नेता की मार्ग दुर्घटना में मृत्यु एक घायल

कांग्रेसियों ने बैठक कर जताया शोक दी श्रद्धांजलि

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस के परसिया भंडारी न्याय पंचायत के अध्यक्ष रमाशंकर प्रसाद उम्र 58 वर्ष व ब्लॉक उपाध्यक्ष रोहित यादव किसी कार्य से मोटरसाइकिल से सोमवार को गोरखपुर गए थे।लौटते समय देर शाम मोतीराम अड्डा के पास बाइक को किसी वाहन ने पीछे से ठोकर मार दिया जिससे दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।जब तक इन दोनों को अस्पताल ले जाया जाता रमाशंकर प्रसाद की मौके पर ही मृत्यु हो गई।जबकि घायल रोहित यादव उम्र 34 वर्ष को अस्पताल पहुँचाया गया।इसकी सूचना जब परिजनों को मिली तो परिवार व गांव में कोहराम मच गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोरखपुर भेज दिया।
निधन की सूचना मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामजी गिरि की की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय पर बैठक कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा घायल रोहित यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। शोक व्यक्त करने वालों में भागीरथी प्रसाद, डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, मार्कण्डेय मिश्र,गोविंद मिश्र,दीनदयाल प्रसाद, सत्यम पांडेय, बदरे आलम,प्रेमलाल भारती,दीनदयाल यादव, मोहन प्रसाद,अखिलेश मिश्र,, वशिष्ठ मोदनवाल,परमानन्द प्रसाद, राहुल मिश्र, डॉ याहिया अंजुम,रामविलास तिवारी, उमेश तिवारी, संजय गुप्ता,चुन्नु श्रीवास्तव ,लालसाहब यादव मनीष रजक आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया-कुशीनगर के गांवों में रोजगार की नई राह! आलू, गेहूं और धान से कारोबार खड़ा करने की तैयारी

गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…

1 hour ago

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

10 hours ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

11 hours ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

24 hours ago