अदालत ने मालेगांव बम विस्फोट में सभी आरोपियों को बाइज्जत बरी कर कांग्रेस के छद्म भगवा आतंकवाद को बेनकाब किया – बी एन तिवारी

नाशिक /महाराष्ट्र(राष्ट्र की परम्परा )मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में एन आई ए स्पेशल कोर्ट ने सभी कथित आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले का अखिल भारत हिन्दू महासभा, रुद्रवीर सेना और जय बजरंग सेना ने जोरदार स्वागत किया है। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने इस निर्णय पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा भगवा को आतंकवाद से जोड़ने का षडयंत्र इस निर्णय से बेनकाब हो गया है।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने जारी बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि “कांग्रेस सरकार ने सनातनियों को बदनाम करने की अपनी हताशा भरी कोशिश में, इस मामले को ‘भगवा आतंकवाद’ का कृत्य करार दिया था। 17 वर्षों के बाद अदालत के निर्णय से वह निराधार आरोप मिटा दिया गया है। भगवा को आखिरकार न्याय मिल गया है।”
राष्ट्रीय श्री रुद्रवीर सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैभव त्रिवेदी ने निर्णय पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि 17 साल पहले मालेगांव बम ब्लास्ट को भगवा आतंकवाद से जोड़ने का आरोप राजनीति से प्रेरित था। यह आरोप सनातन धर्म को बदनाम करने और इस्लामिक आतंकवाद को संरक्षण देने के उद्देश्य से लगाए गए थे। अदालत ने अपने निष्पक्ष निर्णय से साध्वी प्रज्ञा, कर्नल पुरोहित और सुधाकर चतुर्वेदी सहित सभी सातों आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया, जिसका रुद्रवीर सेना स्वागत करती है।
जय बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन उपाध्याय ने भी अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि अब यह स्पष्ट हो चुका है कि 29 सितंबर 2008 को मालेगांव में हुए बम विस्फोट में कांग्रेस के इशारे पर सभी सातों आरोपियों को फ़ंसाते हुए भगवा आतंकवाद की छद्म परिभाषा गढ़ी गई थी। नितिन उपाध्याय ने एन आई ए स्पेशल कोर्ट के निर्णय के खिलाफ विपक्ष के वकील द्वारा निर्णय को चुनौती उच्च न्यायालय में देने की घोषणा की आलोचना करते हुए कहा कि उच्च न्यायालय जाओ या सर्वोच्च न्यायालय, निर्णय वही रहेगा जो निर्णय स्पेशल कोर्ट ने दिया है। इस निर्णय से बहुसंख्यक समाज में खुशी की लहर है।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

4 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

6 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

10 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

10 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

10 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

10 hours ago