Sunday, February 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहॉस्पिटल से बहु व पोते को देख वापस लौट रहें दम्पति की...

हॉस्पिटल से बहु व पोते को देख वापस लौट रहें दम्पति की दर्दनाक मौत परिवार में कोहराम

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जनपद के कोपागंज नगर क्षेत्र के जुम्मनपुरा निवासी शकील अहमद { उम्र 53 वर्ष }पुत्र सेराज अपनी पत्नी राबिया खातून के साथ मऊ स्थित फातिमा हॉस्पिटल से पोते को देख कर देर रात्रि अपने घर कोपागंज वापस लौट रहें थें। कि रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गए जिसमें पति पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा हैं कि शकील अहमद के पुत्र बधु को कुछ दिन पूर्व फातिमा हॉस्पिटल में ऑपरेशन से पुत्र हुआ था। जिसे देखने के लिए पति पत्नी शाम को अपने घर से हॉस्पिटल गए थें। रात्रि लगभग 10:30 पर वापस घर लौट रहें थे उसी समय वारिश होने लगी जैसे ही शकील अपनी पत्नी संग पुलिस अधीक्षक आवास के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहीं किसी बड़े वाहन की चपेट में आ गए। वाहन का एक चक्का राबिया के ऊपर से होकर गुजर गया। शकील को अंदुरनी चोट लग जाने से दोनों की मौके पर मौत हो गयी। मृतक भारतीय स्टेट बैंक शाखा डाड़ी में कार्यरत सगीर का भतीजा था। एक ही घर दो मौतों से पूरे क्षेत्र में गम का माहौल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments