मेरठ में बनेगा देश का पहला UAV और ड्रोन रनवे

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा)। सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को नई मजबूती देने के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) मेरठ में देश का पहला समर्पित मानव रहित विमान (UAV) और ड्रोन रनवे बनाएगा। 406 करोड़ रुपये की इस परियोजना का टेंडर जारी कर दिया गया है।

किला रोड पर लगभग 900 एकड़ क्षेत्र में बनने वाला यह रनवे रक्षा, निगरानी, ड्रोन परीक्षण और प्रशिक्षण के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। दिल्ली के निकट स्थित मेरठ छावनी को रणनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।

रणनीतिक दृष्टि से अहम परियोजना

सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में कदम तेज किए हैं। मेरठ में बनने वाला यह विशेष रनवे भविष्य की सैन्य जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
विशेषज्ञों के अनुसार आधुनिक युद्ध में ड्रोन और रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट की भूमिका तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में समर्पित UAV रनवे भविष्य के युद्ध परिदृश्य में निर्णायक साबित हो सकता है।

ये भी पढ़े – यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अवैध खनन व निर्माण पर सख्ती

परियोजना की प्रमुख विशेषताएं

•कुल लागत: 406 करोड़ रुपये

• क्षेत्रफल: लगभग 900 एकड़

• लंबाई: 2110 मीटर

• चौड़ाई: 45 मीटर

• निर्माण अवधि: लगभग 7 वर्ष

यहां से रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट के साथ-साथ C-295 और C-130 जैसे परिवहन विमानों का संचालन भी संभव होगा।

आपदा प्रबंधन में भी मिलेगा लाभ

यह रनवे केवल सैन्य उपयोग तक सीमित नहीं रहेगा। प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत एवं बचाव कार्य, दूरदराज क्षेत्रों में आवश्यक सामग्री पहुंचाने और निगरानी अभियानों में भी इसका उपयोग किया जा सकेगा।
बीआरओ के अनुसार, यह परियोजना भारतीय सेना के लिए एक रणनीतिक हब के रूप में कार्य करेगी और देश की हवाई चौकसी क्षमता को नई मजबूती देगी।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/12/important-geography-questions-for-up.html?m=1

Karan Pandey

Recent Posts

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

19 minutes ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

35 minutes ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

1 hour ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

1 hour ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

1 hour ago

अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शाहजहांपुर जिले के निगोही थाना पुलिस ने अपहरण और पॉक्सो एक्ट…

1 hour ago