यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अवैध खनन व निर्माण पर सख्ती

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध खनन और अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। लगातार मिल रही शिकायतों और बढ़ती अनियमितताओं को देखते हुए व्यापक स्तर पर निगरानी और कार्रवाई की नई व्यवस्था लागू की गई है।

अतिरिक्त तैनाती और गश्त व्यवस्था मजबूत

प्राधिकरण के सेक्टर 18, 20, 22डी, 24, 24ए, 22ई, 21, 28, 29, 32 और 33 में पहले से 85 भूतपूर्व सेवानिवृत्त सैनिक अवैध खनन रोकने के लिए तैनात थे।

अब सीईओ के निर्देश पर सेक्टर 05, 08, 08डी, 09 और 11 में भी प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए 10 अतिरिक्त भूतपूर्व गनमैन और सैनिकों की तैनाती की गई है।
गश्त व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 4 बोलेरो वाहनों के अलावा 1 नया बोलेरो वाहन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। सभी तैनात जवान नियमित भ्रमण कर अवैध गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

धारा 10 के तहत होगी कार्रवाई

प्राधिकरण के सुरक्षा बल को अवैध खनन के साथ-साथ अवैध निर्माण पर भी नियंत्रण की जिम्मेदारी दी गई है।

सुरक्षा बल प्रतिदिन संबंधित पुलिस, परियोजना विभाग और भूलेख विभाग को रिपोर्ट सौंपेंगे। लेखपाल और तहसीलदार सुरक्षा बल की रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार धारा 10 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण का ध्वस्तीकरण सुनिश्चित करेंगे।

ये भी पढ़े – अलीगढ़ की चर्चित सास-दामाद प्रेम कहानी में नया मोड़

जवाबदेही तय, व्हाट्सएप समूह बनेगा

संबंधित क्षेत्र के लेखपाल और परियोजना अभियंता को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि उनके क्षेत्र में अवैध निर्माण पाए जाने पर उन्हें जिम्मेदार माना जाएगा।
विभागों के बीच बेहतर समन्वय के लिए एक व्हाट्सएप समूह भी बनाया जाएगा, जिससे सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान हो सके और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

अधिकारियों को सख्त निर्देश

सीईओ की पहल के क्रम में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार ने शनिवार को सभी भूतपूर्व गनमैन और सैनिकों की बैठक लेकर नए दिशा-निर्देशों से अवगत कराया और सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।

इस अभियान से साफ संकेत है कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध खनन और अवैध निर्माण को अब किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों को व्यवस्थित बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/12/important-geography-questions-for-up.html?m=1

Karan Pandey

Recent Posts

12 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा ‘विशेष रोजगार सृजन दिवस’-: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने और मानव दिवस सृजन को…

3 hours ago

प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…

6 hours ago

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

7 hours ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

7 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

7 hours ago