भाजपा सरकार में हो रहा देश का विकास-विजयलक्ष्मी गौतम

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर के ग्राम पंचायत दोघडा में विकसित भारत संकल्प यात्रा’’का आयोजन किया गया।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी जबसे इस देश की प्रतिनिधित्व कर रहे है।
तबसे लगातार जनकल्याणकारी योजनाए लोगो तक पहुँच रही है।बिना किसी जन भागीदारी के हम किसी भी लोककल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं कर सकते हैं।ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी जी एवम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संकल्प है कि जब हम अपनी आजादी के 100 वर्ष मनाएंगे, तब हमारा देश एक विकसित भारत के रूप में खड़ा होगा। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि ’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ का उद्देश्य है कि गांव व शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले हर पात्र व्यक्तियों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जोड़ा जाये, जो व्यक्ति योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं, उनके जीवन स्तर में किस तरह का सुधार हुआ। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह संकल्प लिया है कि 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री जी एवम मुख्यमंत्री जी भारत को विकासशील नहीं, बल्कि भारत को विकसित देश बनाकर एक विकसित राष्ट्र के रूप में बनाना चाहते हैं।
राज्यमंत्री ने कार्यक्रम में लगे स्टालो का निरीक्षण किया।
जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने किया।
उक्त अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, अजय दूबे वत्स,रविशंकर मिश्र,नरसिंह गिरी,लल्लन सिंह,दीपक श्रीवास्तव,पुनीत यादव,सलटू पाण्डेय,अमित सिंह,विनोद बरनवाल,प्रमोद सिंह,दयाशंकर तिवारी,अशोक तिवारी,राधारमण कुशवाहा,बीडीओ आनन्द प्रकाश,एडीओ अनिल कुमार चौबे ,अंकित मिश्र आदि उपस्थित रहे।
संचालन आशिक खान ने किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

20 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

20 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

20 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

20 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

20 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

21 hours ago