सरकार की मंशा पर ठेकेदार की लापरवाही पड़ रहा भारी ,जिम्मेदार बेखबर

प्रशासनिक लापरवाही से योजना को लगा झटका

बरगदवां राजा से वन ग्राम बीट नर्सरी तक अधूरा संपर्क मार्ग बना ग्रामीणों की मुसीबत का कारण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बरगदवां राजा से होकर वन ग्राम बीट नर्सरी तक जाने वाला संपर्क मार्ग उत्तर प्रदेश सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना के तहत बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के दूरस्थ और वन क्षेत्रों को मुख्य सड़कों से जोड़ने की पहल युद्ध स्तर पर की जा रही है। इस क्रम में वन ग्रामों को पक्की सड़कों से जोड़ने का कार्य शुरू किया गया है ताकि वहां के लोगों को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं में सहूलियत मिल सके।लेकिन जमीनी हकीकत इससे विपरीत नजर आ रही है। जिसे लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम पंचायत बरगदवां राजा से वन ग्राम बीट नर्सरी तक बनने वाला इंटरलॉकिंग मार्ग ठेकेदार द्वारा अधूरा छोड़ दिया गया है। कुछ दूरी तक इंटरलॉकिंग ईंटें बिछाई गईं, लेकिन उसके बाद काम को रोक दिया गया। सड़क अधूरी पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में सड़क पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन गयी है। जिससे स्कूली बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को विशेष रूप से परेशानी हो रही है। कई बार वाहन फंस जाते हैं, और लोगों को पैदल ही कीचड़ भरे रास्तों से गुजरना पड़ रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने बिना किसी सूचना के निर्माण कार्य बंद कर दिया और महीनों से दोबारा काम शुरू नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। इस लापरवाही से सरकार की अच्छी योजनाएं जमीनी स्तर पर दम तोड़ती नजर आ रही हैं।ग्राम वासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य दोबारा शुरू नही नही कराया गया और अधूरी सड़क पूरी नही की गई तो वे धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। वहीं, कुछ जनप्रतिनिधियों का कहना है कि कार्य में ठेकेदार की अनदेखी के कारण यह स्थिति बनी है और मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की जाएगी।अब देखने वाली बात यह है कि क्या जिला प्रशासन औऱ सम्बन्धित विभाग इस गम्भीर समस्या को गम्भीरता से लेते है या नही ।अगर समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो यह सरकार की छवि को भी नुकसान पहुंचा सकता है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां लोग वर्षों से विकास की राह देख रहे हैं। ग्रामीणों ने इस अहम समस्या की ओर विभागीय उच्चाधिकारियों सहित जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शीघ्र अधूरी सड़क को शीघ्र पूर्ण कराये जाने की मांग की है। साथ ही सम्बन्धित ठेकेदार पर कार्यवाही हो, कार्य की गुणवत्ता की जांच हो वन ग्रामों को पूरी तरह संपर्क मार्ग से जोड़ने की मांग की है।
इस सम्बंध में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन से पूछे जाने पर उन्होंने ताया की मामला मेरे संज्ञान में नही है। जांच करा कर बंद पड़े कार्य को अति शीघ्र शुरू करा दिया जायेगा।

Karan Pandey

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

3 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

3 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago