सिवानकला गेट के पास चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना सिकन्दरपुर क्षेत्र के सिवानकला गेट के पास मंगलवार की सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान मुकेश कुमार यादव उर्फ प्रियांशु यादव उर्फ भुटिया (20 वर्ष), निवासी नेमा का टोला, थाना सिकन्दरपुर, के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान उसके हाफ लोअर की कमर से 16 अंगुल लंबा धारदार चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि वह चाकू से लोगों को डराकर काम निकालता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बरामद चाकू को सील कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पुलिस ने अभियुक्त की गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दे दी है।

Karan Pandey

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 hour ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

1 hour ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago