पंचायत डेवलपमेंट इंडेक्स की विभागीय समीक्षा अनिवार्य- जिलाधिकारी दिव्या मित्तल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला पंचायत सभागार, देवरिया में मंगलवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स (PAI) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलास्तरीय व विकास खंड स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ मीडियाकर्मी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला पंचायत राज अधिकारी रतन कुमार ने कार्यशाला के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डालते हुए पंचायतों के सतत विकास के लिए इस पहल को बेहद उपयोगी बताया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों (LSDG) की नौ प्रमुख थीमों के अनुरूप संचालित योजनाओं को ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) में शामिल करना अनिवार्य है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पंचायत डेवलपमेंट इंडेक्स (PDI) के तहत विभागीय बिंदुओं की नियमित समीक्षा और अद्यतन किया जाना अत्यंत आवश्यक है ताकि योजनाओं का समुचित लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँच सके। डीपीआरसी सहप्रबंधक ब्रजेश नाथ तिवारी ने PAI पोर्टल को लाइव प्रदर्शित करते हुए अधिकारियों को उसकी कार्यप्रणाली समझाई। वहीं प्रशिक्षक अजीत कुमार तिवारी ने एल.एस.डी.जी. की नौ प्रमुख थीमों—गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, जल संरक्षण आदि—पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में जिला परियोजना अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स की अवधारणा का उद्देश्य पंचायत स्तर पर संचालित विकास योजनाओं की निगरानी, मूल्यांकन एवं पारदर्शिता को सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि PAI 2.0 पोर्टल पर सही और प्रमाणित जानकारी सुनिश्चित की जाए।इस प्रशिक्षण कार्यशाला को प्रशिक्षकों आशुतोष दुबे, आलोक तिवारी, विनय तिवारी, श्रवण चौरसिया, शिवम मिश्र, जीतेंद्र दुबे एवं सुधांशु रंजन मिश्र, अजय दूबे द्वारा भी संबोधित किया गया।

Karan Pandey

Recent Posts

गुमटी का ताला तोड़कर चोरी करने वाला बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में, नगदी बरामद

कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की घटना का खुलासा कर 1300 रुपये किए बरामद…

2 hours ago

वृद्धा से पानी मांगकर छीनी थी चेन, पुलिस ने दो चेन स्नेचरों को गांजा व चोरी की बाइक के साथ पकड़ा

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

2 hours ago

आकाशीय बिजली से महिला की मौत

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l लार थाना क्षेत्र के बभनौली पांडे गांव में रविवार को आंधी-तूफान और…

3 hours ago

तेज आंधी पानी में गिरा पेड़ विद्युत व्यवस्था ध्वस्त

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर बाई पास मार्ग से जुड़े एन एच…

3 hours ago

भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले हैं बुलंद- केशवचंद यादव

किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला, परिजनों से मिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल…

3 hours ago

Ballia News: शत-प्रतिशत जनगणना कार्य पूर्ण होने पर शिक्षक धनंजय कुमार राय को मिली बधाई

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफलतापूर्वक और शत-प्रतिशत पूर्ण करने…

3 hours ago