Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशथाना समाधान दिवस में फरियादियों ने सुनाई फरियाद

थाना समाधान दिवस में फरियादियों ने सुनाई फरियाद

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार को बरहज थाने पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता तहसीलदार अरुण कुमार ने की। जिसमें फरियादियों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी फरियाद रखा। इस दौरान विभिन्न विभागों से कुल 16 मामले देखे गए, जिसमें राजस्व के 12, पुलिस के 3 एवं नगर पालिका के एक मामले सामने आए किंतु किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। सभी मामले के निस्तारण के लिए तहसीलदार ने विभाग के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी मामले में शिथिलता बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही। इस दौरान लेखपाल प्रमोद पासवान, राजस्व निरीक्षक रामजी, सुनील कुमार के साथ राजस्व कर्मी और पुलिस बल मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments