सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन कर ईओ को सौंपा मांगपत्र

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) नगर पालिका परिषद बहराइच के सफाई कर्मियों ने बुधवार को पालिका परिसर में मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सभी छुट्टा मवेशियों को न पकड़वाने, नगर पालिका क्षेत्र से बाहर काम न कराने, नियमित मानदेय दिलाने और वर्दी दिलाने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन के बाद सफाई कर्मियों ने 12 सूत्रीय मांग पत्र अधिशासी अधिकारी को सौंपा। उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी मजदूर संघ के बैनर तले बुधवार सुबह नगर पालिका परिषद बहराइच परिसर में सफाई कर्मी एकत्रित हुए। सफाई कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सफाई कर्मी ग्रीष्म कालीन और ठंड के मौसम में बचाव के लिए वर्दी, आउट सोर्सिंग कर्मियों के खाते में समय से भविष्य निधि फंड जमा करने, सेवा पुस्तिका को समय से पूरा करवाने, सफाई कार्य समय से कराने, आउट सोर्सिंग ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाई करने, ओवर टाइम कार्य न कराने, कई वर्षों से ईपीएफ का भुगतान न होने समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया। इसके बाद सभी ने अधिशाषी अधिकारी बाल मुकुंद मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार, फूल कुमार, प्रेम कुमार, संदीप, मनीष, सुनील, राम प्रकाश, महेश, गोपाल, शीतल, नरेंद्र समेत अन्य शामिल रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

2 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

4 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

5 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

5 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

5 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

5 hours ago