हिन्दू संगठनों ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा)l हिंदू संगठन के लोगों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। विभिन्न प्रदेश में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की हत्या पर लोगों ने नाराजगी जताई। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बुधवार कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष डॉक्टर राकेश दूबे और रणवीर सिंह ने कहा कि विभिन्न प्रदेश में हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है। असम के करीमगंज जिले में आठ जनवरी को बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। ऐसे में केंद्र सरकार घृणा फैलाने और मुस्लिम समाज के युवाओं को भड़काने वाले मौलवी पर कार्यवाई करे। जिला मंत्री बृज किशोर शुक्ला ने कहा कि ऐसे हमलों में शामिल अवयस्क को वयस्क समझा जाए। इसके अलावा सिमी, पीएफआई, सिटीजन फोरम समेत अन्य संगठनों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इसके बाद सभी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान गौरव गुप्ता, नितिन भुजवा, राजकुमार सोनी, करन मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सीमा पार बाइक तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त, सोनौली पुलिस ने तीन वाहन चोर दबोचे

जिले के चार थाना क्षेत्रों में हुई वाहन चोरियों का खुलासा- नेपाल में बेच दी…

12 hours ago

35 हजार की रिश्वत लेते दबोचा गया आरक्षी

जैतीपुर थाने में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई विवेचना निस्तारण के नाम पर मांगी…

12 hours ago

उच्च शिक्षा में डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देने हेतु बीबीएयू के शिक्षकों के लिए ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में कंसोर्टियम फॉर एजुकेशनल कम्युनिकेशन (सीईसी)…

12 hours ago

बाढ़ से निपटने को महराजगंज तैयार, चारों तहसीलों में एक साथ हुआ मेगा मॉक ड्रिल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। संभावित बाढ़ आपदा के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित…

12 hours ago

सैनिक बंधु बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर हुई सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में…

12 hours ago

जिला पुस्तकालय के विकास और सुविधाओं के विस्तार पर जोर, समिति बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला पुस्तकालय समिति…

12 hours ago