Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयोग दिवस पर नगर इकाई ने योग कार्यक्रम का किया आयोजन

योग दिवस पर नगर इकाई ने योग कार्यक्रम का किया आयोजन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा शनिवार को विश्व योग दिवस के अवसर पर नगर इकाई पयागपुर द्वारा एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन श्री श्याम डिजिटल लाइब्रेरी में किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रुप से प्रदेश जनजातीय कार्य सह संयोजक आदर्श शुक्ला जी की उपस्थिति रहे।
कार्यक्रम में योग शिक्षक आदर्श पांडेय के द्वारा विभिन्न प्रकार के योग अभ्यास एवं प्राणायाम कराए गए, जिससे उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को योग के महत्व की गहराई से अनुभूति हुई।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनिल मिश्रा, नगर मंत्री लवकुश, पूर्व जिला सह संयोजक आशुतोष मिश्रा,राकेश सैनी, विकास उपाध्याय, शिवांश मिश्रा सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments