भगवान राम लक्ष्मण सीता भरत शत्रुघ्न और हनुमान की सीएम ने आरती उतारी

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
रामलीला मैदान अधियारीबाग में विजयदशमी के अवसर पर मुख्यमंत्री एवं गोरखपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम, लखन, सीता, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान की आरती उतारी और अपने सम्बोधन में राम और हनुमान की महिमा का उल्लेख किया।कार्यक्रम का आयोजन रामलीला मैदान में पारंपरिक तिलकोत्सव और शोभायात्रा का आयोजन हुआ जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान का तिलक कर उनकी आरती की।शोभायात्रा मानसरोवर रामलीला मैदान तक गई, जिसमें प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सम्बोधन में भगवान राम और हनुमान के आदर्शों की चर्चा की।उन्होंने कहा कि भगवान राम ने जीवन में अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए धर्म और मर्यादा की स्थापना की, वहीं हनुमान ने समर्पण और सेवा की मिसाल पेश की। मुख्यमंत्री ने लोगों को भारतीय संस्कृति और रामायण के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। सांस्कृतिक परंपरा का महत्वयोगी आदित्यनाथ ने रामलीला समारोह को गोरखपुर की सांस्कृतिक पहचान बताया और इसे धर्म, आस्था, सामाजिक एकता व नैतिकता का पर्व कहा। गोरक्ष पीठाधीश्वर के तौर पर वे हर वर्ष इस परंपरा का निर्वाह करते हैं और गोरखनाथ मंदिर में विशेष पूजा का भी आयोजन करते है।इस आयोजन ने न केवल गोरखपुर बल्कि पूरे पूर्वांचल में धर्म, आस्था और संस्कृति का संदेश दिया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

IIT Patna Research: कुशीनगर के शैलेष यादव का कमाल, अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हुआ शोध

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कुशीनगर जनपद के रामकोला थानाक्षेत्र के गांव सिधावें निवासी भगवन्त यादव…

3 hours ago

DDU में अत्याधुनिक ड्रोन लैब का उद्घाटन 29 मार्च को

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDU) में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने…

3 hours ago

Maharajganj News: शतचंडी महायज्ञ से गूंजा बरोहिंया, मां काली मंदिर बना आस्था का केंद्र—हजारों श्रद्धालु पहुंचे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड मिठौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बरोहिंया में मां काली मंदिर के…

4 hours ago

सड़क हादसे में कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल क़ी दर्दनाक मौत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)।थाना क्षेत्र के कान्हा गौशाला के पास रामजानकी मार्ग पर बाइक सवार कांग्रेस…

15 hours ago

सेवा, अनुशासन और समर्पण के संदेश के साथ एनएसएस का विशेष शिविर संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज गोरखपुर में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के…

16 hours ago

भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हुई सरयू की धरा

इशारू ग्राम की भव्य कलश यात्रा ने जगाया आध्यात्मिक उत्साह भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l इशारू…

18 hours ago