चौरसिया समाज ने ठाना है प्रवीण को राप्ती पार भगाना है

चौरसिया समाज की बैठक में सपा को समर्थन का ऐलान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बाहरी भागो-जिला बचाओ चौरसिया समाज का नारा है भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद को चुनाव में हराना है। चौरसिया समाज ने ठाना है प्रवीण निषाद को भगाना है अबकी बार राप्ती पार के संकल्प के साथ रविवार को चौरसिया समाज के लोगों द्वारा जिला पंचायत सदस्य कृष्णा चौरसिया व धर्मेंद्र चौरसिया के आयोजक्तव में एक मैरेज हाल में के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के समर्थन मे बैठक किया गया।
बैठक में चौरसिया समाज द्वारा सपा प्रत्याशी लक्ष्मीकांत निषाद को आश्वस्त किया गया कि जनपद में प्रत्येक चौरसिया समाज बहुल गांवों में के डोर टू डोर संपर्क कर पप्पू निषाद के पक्ष में मतदान करने के लिए अपील करेंगे।
इस अवसर पर चौरसिया समाज के लोगों ने कहा कि बाहर से थोपे गए प्रत्याशी प्रवीण निषाद को हम कतई नहीं बर्दाश्त करेंगे और इनको हम हारने का हर संभव प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, वरिष्ठ सपा नेता सुनील सिंह, ओम प्रकाश यादव उर्फ पूरकेस, रामनाथ चौरसिया, अनिल चौरसिया, सुबोध यादव, जिला अध्यक्ष अब्दुल कलाम के साथ चौरसिया समाज के धर्मेंद्र चौरसिया, गणेश चौरसिया, रोहित चौरसिया, महेंद्र चौरसिया, जमुना चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, मनदीप चौरसिया, अरविंद पवन चौरसिया, प्रीतम चौरसिया, राम ललित चौरसिया, जितेंद्र चौरसिया समेत हजारों लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

8 minutes ago

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

17 minutes ago

दो दिन चलेगा सरकार का महामंथन, सुधारों से लेकर जनसेवा तक पर बनेगी रणनीति

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय मंत्रिपरिषद की दो दिवसीय चिंतन बैठक बुधवार, 23…

35 minutes ago

ड्रग्स के वैश्विक सिंडिकेट पर भारत का रणनीतिक प्रहार

36 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों की संयुक्त रणनीति से तस्करी, कार्टेल, सिंथेटिक ड्रग्स, गुप्त प्रयोगशालाओं और डिजिटल…

50 minutes ago

मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब बिना डेटा भी मिलेगा रिचार्ज का विकल्प

TRAI का बड़ा फैसला: सिर्फ कॉल और SMS करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प…

2 hours ago

18 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, जानिए किसे कहां मिली नई तैनाती

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल…

2 hours ago