संतकबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। दक्षिण अफ्रीका क्षेत्र में इबोला वायरस संक्रमण के मामलों की खबरों के बीच स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरत रहा है। इसी क्रम में विदेश से लौटे एक युवक की स्वास्थ्य विभाग द्वारा निगरानी की जा रही है।
बखिरा थाना क्षेत्र के चिट्ठापार गांव का 40 वर्षीय युवक अगस्त 2025 में यूगांडा के इंटेबी शहर में मार्बल पॉलिश का कार्य करने गया था। लगभग नौ माह विदेश में रहने के बाद वह 26 अप्रैल को मुंबई एयरपोर्ट के रास्ते अपने घर लौटा।
एयरपोर्ट पर तैनात स्वास्थ्य सर्विलांस टीम ने युवक के आगमन की सूचना जिला सर्विलांस अधिकारी को दी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उससे संपर्क कर आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी। विभाग की ओर से युवक के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार युवक में अब तक इबोला संक्रमण से संबंधित कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं और वह पूरी तरह स्वस्थ है। एहतियात के तौर पर उसे 10 जून तक होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आर.पी. मौर्य ने बताया कि इबोला संक्रमण में तेज बुखार, शरीर में दर्द, अकड़न तथा कुछ मामलों में रक्तस्राव जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। हालांकि संबंधित युवक में ऐसे कोई लक्षण नहीं मिले हैं और उसकी स्थिति सामान्य है।
पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…