टावर ध्वस्त होने से डाक कर्मियों की कुर्सी खाली

मोहम्मदाबाद/ मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
लगातार कई दिनों से आसमान से बरस रही आग एवं उमस के कारण एवं गत दिनों रात्रि में आई आंधी तथा बारिश के चलते, बस स्टैंड निकट उप डाकघर कार्यालय में लगा हुआ टावर के ध्वस्त हो जाने के कारण 4 दिनों से डाकघर बस स्टैंड का कार्य प्रभावित है, जिसके चलते खाताधारक एवं अन्य डाक घर में काम कराने वाले लोगों को बैरंग वापस अपने घर को जाना पड़ रहा है। वही डाकघर के एजेंटों का यह कहना है कि कर्मचारियों की कमी भी है, दूसरी तरफ विद्युत व्यवस्था पूरी तरह फेल है जरनेटर भी नहीं है एवं लाइट ना रहने के कारण इनवर्टर भी बंद पड़े हुए हैं जिसके चलते लगातार चार दिनों से डाकघर में जमा करने व निकासी एवं रजिस्ट्री कराने वाले लोगों को इस उमस भरी गर्मी में वापस अपने घर को जाना पड़ रहा है इस बाबत पूछे जाने पर एस एस पी ओ आजमगढ़ अखिलेश वर्मा ने बताया कि हमने संबंधित इंजीनियर को भेज दिया है और जल्दी ही इसे सही करा दिया जाएगा, इसके अलावा डाकघर में तैनात प्रभारी डाक पाल अमित कुमार श्रीवास्तव को बता दिया गया है कि खाताधारकों को किसी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए आप पूरी तरह समर्पित रहे। शुक्रवार को डाकपाल श्रीवास्तव ने कहा कि यहां सरवर फेल है तथा टावर भी ध्वस्त है जिसके लिए हम करहा पोस्ट ऑफिस जाकर यह के कार्यों को कर रहे हैं। हमारा यह उद्देश्य है कि खाताधारकों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

rkpnews@desk

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

6 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

6 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

6 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

6 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

6 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

7 hours ago