उपजिलाधिकारी के निर्देश पर अभियान चलाकर नमूना संग्रह किया गया

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रमेश रंजन के आदेश के अनुपालन में ग्रीष्म ऋतु में खुले, कटे-फटे, सड़े गले एवं कृत्रिम रूप से पकाये गये फलों तथा दूषित खाद्य पदार्थो यथा फलों के जूस, गन्ने का रस, कार्बाइड से पकाये गये आम, आइसक्रीम व आइसकैण्डी आदि के निर्माण व विक्रय पर आम जन मानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरूद्ध विशेष अभियान के तहत उपजिलाधिकारी तहसील-हाटा के निर्देशन में शुक्रवार को अभियान चलाकर नमूना संग्रह किया गया।
श्री हनुमानजी ट्रेडिंग कम्पनी मेन रोड हाटा जीरा साबुत,कान्हा पनीर एवं मिष्ठान कसया चैक हाटा पनीर, बाला जी मिष्ठान कप्तानगंज चौक हाटा।
अभियान के दौरान बाला जी मिष्ठान के प्रतिष्ठान का निरीक्षण के दौरान 08 किलोग्राम छेने की मिठाई अनुमानित मूल्य-1600/- को प्रथम दृष्टया खाने योग्य नही पाये जाने के कारण मौके पर नष्ट कराया गया एवं श्री हनुमानजी ट्रेडिंग कम्पनी के प्रतिष्ठान का निरीक्षण के दौरान 15 कि0ग्रा0 श्रीधर कोकोनट पाउडर अनुमानित मूल्य-1650/- को कालातित पाये जाने पर मौके पर नष्ट कराया गया तथा कप्तानगंज चौराहा हाटा पर स्थित विक्रय किये जा रहे फलों के ठेलों के निरीक्षण के दौरान 25 कि0ग्रा0 अनुमानित मूल्य-1000/- सड़े गले आम को मौके पर नष्ट कराया गया।
सहायक आयुक्त(खाद्य)-II द्वारा बताया गया कि लिये गये नमूने जाॅच हेतु प्रयोगशाला भेज दिये गये है। जाॅच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी तथा यह अभियान अनवरत जारी रहेगा। छापेमारी टीम में निम्न खाद्य सुरक्षा अधिकारी, पंकज कुमार कन्नौजिया, सतीश कुमार, पवन कुमार गौड़, सम्मिलित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

मुहर्रम को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट पीस मीटिंग कर पुलिस ने दिए कड़े निर्देश

अपील-परंपरागत तरीके से पूर्व की भांति इस बार भी मुहर्र मनाएंगे गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुहर्रम…

1 hour ago

प्रेस क्लब के मंच पर विकास और कानून व्यवस्था पर मंथन

डीएम दीपक मीणा बोले—गोरखपुर तेज़ी से बदल रहा, चुनौतियों के बीच विकास की नई रूपरेखा…

1 hour ago

कलश यात्रा में उमड़ी आस्था, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ मंगलारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्गीय सोनमती देवी की पावन स्मृति में जिले ग्राम रजहीनवा, पोस्ट-कुसम्हिया…

1 hour ago

गांधी आश्रम की क्षतिग्रस्त बाउंड्री का पुनर्निर्माण शुरू, प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से हुआ कार्य

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर स्थित गांधी आश्रम की…

2 hours ago

ट्रेलर की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, एक की मौत, पांच घायल

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। बरहज क्षेत्र में शुक्रवार को पलिया मोड़ के पास एक तेज…

2 hours ago

साइबर ठगी के शिकार युवक को पुलिस ने दिलाए 15 हजार रुपये वापस

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) सिकन्दरपुर थाना सिकन्दरपुर पुलिस ने साइबर अपराध के एक…

2 hours ago