कर्ज पर ली गयी गाड़ी को धोखा धड़ी करके बेचा, खरीददार ने अपर पुलिस अधीक्षक से की शिकायत

धानेपुर, गोंडा (राष्ट्र की परम्परा)।नव सृजित नगर पंचायत धानेपुर क्षेत्र के अम्बेडर नगर (पूर्व नाम माधव गंज ) में रहने वाले संजय कुमार ने दो वर्ष पूर्व मोतीगंज थाना क्षेत्र के कहोबा निवासी विनोद कुमार पुत्र अज्ञात से माल ढुलाई वाहन टाटा 407 सशर्त करार पर खरीदा था।

गाड़ी विनोद द्वारा फायनेंस पर खरीदी गयी थी, जिसकी किश्ते नियमित रूप से जमा न कर पाने की वजह से उसने संजय कुमार को एक लाख नब्वे हजार ऋण की बतौर क़िस्त जमा करने का करार सहित पचास हजार नगद ले कर अपनी गाड़ी बेच दी, संजय दो वर्ष तक कड़ी मेहनत करके ऋण दाता कम्पनी श्री राम फायनेंस में क़िस्त जमा करते रहे अंतिम क़िस्त जमा करके जब वे नो ड्यूज के लिए फाइनेंसर से बात किये तो पता चला की अभी सवा लाख के करीब बकायेदारी अदा करने के बाद ही नो ड्यूज दिया जाएगा।

यह सुनते ही संजय के पैरों तले जमीन खिसक गयी उसने इस सम्बन्ध में जब विनोद से बात किया तो अपना पल्ला झाड़ते हुए उसने कहा की अब जैसे जमा कर पाओ करो मेरी कोई जिम्मेदारी नही है।

संजय ने करीब दो महीने तक विनोद से मान मनौव्वल किया लोगों के बीच अपनी बात रखी की करार के मुताबिक एक लाख नब्बे हजार ही ऋण अवशेष था उसे जमा करने की लिखित जिम्मेदारी ली गयी थी, तो अब अधिक पैसे क्यों जमा किया जाए, किन्तु विनोद अपने ही करार पर खरा नही उतर रहा था, संजय कुमार थाना धानेपुर के प्राभारी निरीक्षक संजय गुप्ता से इसकी शिकायत उन्होंने करीब बीस दिनों तक मामले में कोई पूछताछ नही किया, उसके बाद उन्होंने प्रकरण को मोतीगंज थाने से जुड़ा बता कर वहां जाने को कहा वहां भी कोई सन्तोष जनक कार्यवाही नही की गयी।

थकहार कर खरीददार ने अपर पुलिस अधीक्षक शिव राज प्रजापति से कर न्याय की गुहार लगाई है, उन्होंने बताया है की पीड़ित द्वारा शिकायत की गयी है सम्बंधित थाने को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

11.4 करोड़ का छात्रवृत्ति घोटाला: CBI की बड़ी कार्रवाई, 5 राज्यों के नोडल अधिकारी, फर्जी संस्थान और छात्र आरोपी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिव्यांग छात्रों के लिए चलाई जा रही छात्रवृत्ति योजना में…

4 hours ago

IPL 2025 में किसने बनाए सबसे ज्यादा रन? साई सुदर्शन नंबर-1, कोहली और SKY भी पीछे नहीं

दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग Indian Premier League में हर सीजन कई बल्लेबाज अपने…

5 hours ago

पाकिस्तान की काबुल पर एयरस्ट्राइक: रिहायशी इलाकों और अस्पताल पर बमबारी, 400 लोगों की मौत

काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की…

5 hours ago

कुशीनगर: विचारधारा आधारित संगठन ही मज़बूत सरकार का आधार : मदन गोविन्द राव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…

16 hours ago

आईजीआरएस और राजस्व वसूली की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…

16 hours ago

किशोरियों और महिलाओं के सम्मान से समाज को मिलेगी नई दिशा : जितेन्द्र

की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…

16 hours ago