कोटे के चयन में एडीओ पर धांधली का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने डीएम कार्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन
संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेंहदावल तहसील क्षेत्र बेलहर विकास खण्ड के लंगड़ाबार गांव मे कोटे की दुकान के चयन में एडीओ पर धांधली का आरोप लगाते हुए गांव की सैकड़ों महिलाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर पारदर्शी तरीके से चयन की मांग की है।
कलेक्ट्रेट पर पहुंचे लंगडाबार के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि 19 सितंंबर 2022 को कोटे के चयन का समय दिन के 2:00 बजे रखा गया था। जिसमें चयन कर्ता 3:30 बजे उप खंड विकास अधिकारी सभाजीत यादव मौके पर पहुंचे। जिसके बाद चयन प्रक्रिया शुरू हुई।
कोटे की दुकान के लिए गांव के 3 लोगों ने आवेदन किया था। जिसमें एडीओ सभाजीत यादव ने सभी आवेदन कर्ताओं को अलग-अलग पंक्ति में खड़ा करने का निर्णय लिया। इसमें पहला लाइन जानकी यादव दूसरी लाइन शिवांगी मौर्या और तीसरी लाइन नीलम चौधरी का रहा। लेकिन चयनकर्ता अधिकारी द्वारा गलत तरीके से गणना प्रारंभ करते हुए जानकी यादव के पक्ष में विजय घोषित कर दिया। जबकि उनके पास पर्याप्त लोग नहीं थे। फिर भी उनके पक्ष में निर्णय सुनाया।
आवेदिका नीलम चौधरी का कहना है कि हमारे पास पर्याप्त संख्या थी। इसके बावजूद एडीओ पंचायत द्वारा गणना में धांधली करते हुए गलत तरीके से कोटे का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि जानकी यादव के पास संख्या कम थी। लेकिन एडीओ द्वारा उसको बार-बार गिनती कर रहे थे। अंततः संख्या कम होने के बावजूद उनको विजयी घोषित कर दिए।
जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में प्रदर्शनकारियों ने लिखा है कि सरकार की मंशा के अनुरूप सबसे पहले समूह की महिलाओं को प्राथमिकता देना चाहिए था। लेकिन चयनकर्ता अधिकारी द्वारा हम सभी समूह की महिलाओं को फर्जी बताया गया। हमारी मांग है कि जांच कराते हुए उच्च अधिकारियों के देख-रेख में दोबारा कोटे के दुकान का चयन पारदर्शी तरीके से कराया जाए।
केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों को मिला सख्त निर्देश, नकल रोकने के लिए प्रशासन ने…
संजना साहनी ने मारी बाजी, अंकित और मधु भी चमके संत कबीर नगर (✍️ राष्ट्र…
बलिया में प्रशासन का बड़ा एक्शन! सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम, रुकवाया जा…
डॉराम रतन बनर्जी गोरखपुर ने खोया चिकित्सा जगत का अनमोल रत्न! 90 साल की उम्र…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत पात्र नागरिकों…