नगर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने किया जनसम्पर्क

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगर पंचायत अध्यक्ष पद के भारतीय जनता पार्टी से उम्मीदवारी का दावा कर रहे, प्रत्याशी अश्वनी पाण्डेय ने रविवार को सलेमपुर नगर में एक पैदल जुलूस का आयोजन किया, और नगर की जनता से जन संपर्क किया इस पैदल यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए, इन्होंने सलेमपुर नगर के विभिन्न गलियों में जनता से संपर्क किया और अपने पक्ष में समर्थन जुटाने की कोशिश की।
नगर पंचायत चुनाव की अधिसूचना आने के बाद से ही नगर पंचायतों में प्रत्याशियों ने पोस्टर बैनर से रोडो को पाट दिया है, कहीं कोई ई रिक्शा पर माइक लगा कर तो कोई डीजे बजा कर प्रचार प्रसार कर रहा है इस दौरान नगर पंचायत सलेमपुर से भाजपा से उम्मीदवारी की दावेदारी का दावा कर रहे अश्विनी पाण्डेय ने रोड शो का आयोजन किया जिसमें किसी भी प्रकार का माइक और डीजे आदि का प्रयोग नहीं हुआ लोगों ने अपने मुंह से प्रत्याशी के समर्थन में नारे लगाए और जनता से संपर्क किया इस दौरान अश्विनी पाण्डेय, अवनीश पाण्डेय,अभिषेक सिंह, शशिभूषण मिश्र, सत्येंद्र मिश्र , वेद प्रकाश, रवि शर्मा आदि लोग पैदल रैली में हिस्सा लिया ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

20 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

20 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

20 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago