कोतवाली पर ही चल गया बुलडोजर!

सीओ और दारोगा ने किया विरोध,उपजिला अधिकारी से हुई नोकझोंक

सिद्धार्थ नगर (राष्ट्र की परम्परा)
सिद्धार्थ नगर जिले में खजुरिया रोड चौड़ीकरण के लिए जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया । इस दौरान अधिकतर लोगों ने तो खुद ही अपने अवैध अतिक्रमण को हटा लिया लेकिन ख़ास बात यह रही कि अवैध अतिक्रमण की जद मे तहसील नौगढ़ की बाउंड्री व कोतवाली की बाउंड्री व मुख्य गेट भी था । जिसे बुलडोजर से गिराने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों की पुलिसवालों से खूब नोकझोंक हो गई। दरअसल, नगर की मुख्य खजुरिया रोड दस्तावेजों में 18 मीटर दर्ज है । लेकिन लोगों ने अतिक्रमण करके उसे लगभग 8 मीटर तक सीमित कर दिया है, जिससे अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। इसी समस्या को देखते हुए नगरपालिका सिद्धार्थ नगर ने इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए कई बार लोगों को नोटिस दिया ।लेकिन लोग अपने मकानों के अगले हिस्से को तोड़ने के लिए राजी नहीं थे।आखिर में सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की जिम्मेदारी ए डी एम उमाशंकर सिंह को दी गई।उपजिला अधियारी ललित कुमार मिश्रा व नगरपालिका के कर्मचारियों का संयुक्त दल खजुरिया रोड में अवैध अतिक्रमण हटाते हुए सिद्धार्थनगर कोतवाली पहुंच गया और अतिक्रमण की जद मे आ रही कोतवाली की बाउंड्री व गेट को तोड़ने के लिए जेसीबी चलानी शुरू कर दी। लेकिन थाना प्रभारी व सीओ अरुणकांत सिंह इसका विरोध करने लगे. ऐसे में प्रशासन के अधिकारियों और पुलिस के लोगों के बीच वाद-विवाद शुरू हो गया।
थाना प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी तो उपजिला अधिकारी ललित मिश्रा से कोतवाली की बाउंड्री और गेट गिराने का लिखित आदेश मांगने लगे। जिसपर, ए डी एम उमाशंकर सिंह ने कहा कि आप अपने अधिकारियों को बता दीजिये कि इसको एडीएम और एस डी एम तुड़वा रहे हैं। ज़ब सभी लोगों का अवैध अतिक्रमण तोड़ा गया तो इसे कैसे रहने दें। इसी बीच आम लोग भी चिल्लाने लगे। जिसके बाद पहले तहसील की नवनिर्मित दीवार को जमींदोज किया गया। फिर थाने की दीवार व मुख्य गेट पर बुलडोजर चलाकर उसे भी गिरा दिया दिया। इस कार्यवाही को देख लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी।अतिक्रमण हटाने के दौरान इस रोड मे दर्जनों मकान तोड़े गए। इस मामले को लेकर एडीएम उमाशंकर ने बताया कि नगरपालिका के ईओ ने लोगों को कई बार नोटिस दिया था। कुछ लोगों ने तो स्वतः ही अतिक्रमण हटा लिया, लेकिन जो लोग अतिक्रमण नहीं हटा रहे थे उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही की गई। कोतवाली थाने का गेट भी मानक के अनुरूप नही था, जिसे पुलिस विभाग से समन्वय बनाकर हटवा दिया गया।इस इस प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

3 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

3 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

4 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

4 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

4 hours ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

5 hours ago