डेढ़ वर्ष से जर्जर है पुल कब सुधरेगी इस पुल की हालत जनता हो रही परेशान

पकड़ी खुटहा मार्ग पर बलिया नाला स्थित पुल का हाल दर्जनो ग्राम सभाओं को प्रभावित कर रहा है यह जर्जर पुल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर ब्लाक व पनियरा ब्लाक सहित दो विधानसभाओं को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग व बलिया नाला पर स्थित जर्जर पुल की हालत लगभग डेढ़ वर्ष से खराब है पुल के दोनो तरफ दीवार बनाकर आवागमन रोक दिया गया है। आवागमन बाधित होने से लोगो को लम्बी दुरी तय करके जिला मुख्यालय पर आना पड़ता है लेकिन जिला प्रशासन व जन प्रतिनिधि इस पर ध्यान नही दे रहे है|
प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर ब्लाक व पनियरा ब्लाक सहित दो विधानसभाओं को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग व बलिया नाला पर स्थित जर्जर पुल की हालत लगभग डेढ़ वर्ष से खराब है जी हाँ , यह दृश्य है पकड़ी खुटहा मार्ग पर बलिया नाला स्थित जर्जर पुल का जो कभी भी ध्वस्त हो सकता है , लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व पुल के दोनों तरफ दीवार बनाकर आवागमन रोक दिया गया है परन्तु शासन और प्रशासन तथा जन प्रतिनिधियों द्वारा इस समस्या का स्थाई समाधान अभी तक नहीं किया गया । इस सड़क से हजारो की संख्या मे लोग जिला मुख्यालय आते जाते है तथा सैकड़ो चार पहिया वाहन इस सडक से गुजरती है तथा सदर ब्लाक व पनियरा ब्लाक सहित दो विधानसभा को जोडने वाले मुख्य मार्ग व बलिया नाला पर स्थित जर्जर पुल की स्थिति पर आखिर क्या कारण है कि कोई पहल नही हो रहा? ऐसा सवाल क्षेत्रीय जनता कर रही है। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताते चले कि यह मार्ग जहां दो विधानसभाओं सदर और पनियरा को जिला मुख्यालय से जोड़ता है वहीं इस मार्ग से हजारों लोग प्रतिदिन गैर जनपद गोरखपुर तक का सफर तय करते हैं इसके साथ साथ इस रास्ते कैंपियरगंज होते हुए संत कबीर नगर, बस्ती, सिध्दार्थ नगर आदि जिलो मे आते जाते है लेकिन लम्बे समय से जर्जर अवस्था मे पड़ा पुल की हालत देख लोग इस लापरवाही को शासन प्रशासन के साथ साथ स्थानीय जन प्रतिनिधियों और राजनैतिक दलों के तमाम क्षेत्रीय नेताओं के लिए यह सवालिया प्रश्न है।
इस संबध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता गंगा सागर ने बताया कि प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है धन अवमुक्त होने पर कार्य प्रारंभ हो जायेगा |

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

23 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago