Categories: Uncategorized

मुस्कुराकर फांसी पर चढ़ गए वीर क्रांतिकारी- पवन मिश्र

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस के अवसर पर किसान मोर्चा कार्यकर्ताओ ने नई कालोनी स्थित, शहीद भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण-पुष्पांजलि करके अमर शहीदों को नमन किया।
इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के नायक क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को अंग्रेजी हुकूमत ने 23 मार्च 1931 को फाँसी दे दिया,अमर बलिदानियों के शहादत के इस दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है, ताकि देशवासी उनके बलिदान को याद कर सकें और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतार सकें।
उन्होंने कहा कि फांसी के वक्त ये तीनो वीर क्रांतिकारी मुस्कुरा रहे थे, उन्होंने अपने बलिदान से यह साबित कर दिया कि देश के लिए मर मिटने का जज्बा किसी भी डर से बड़ा होता है।
अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि
देश की आजादी के लिये शहीद हुए वीर क्रांतिकारियों की शहादत देश के युवाओं को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए प्रेरित करती रहेगी।
इस अवसर पर डॉ विनोद पाण्डेय, वीरेंद्र पाठक, शुभम त्रिपाठी, विजय कुशवाहा, मनोज सिंह, राजू मिश्रा, आकाश, अरुण मिश्र उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

2 hours ago

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

11 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

11 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

11 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

11 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

12 hours ago