सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव क्षेत्र में सनसनी

देवरिया/सलेमपुर(राष्ट्र की परम्परा)
सलेमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम धनपुरवा के पास सड़क किनारे बृहस्पतिवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शव सड़क के एक किनारे झाड़ियों में पड़ा हुआ था, जिसे राहगीरों ने सबसे पहले देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और न ही कोई दस्तावेज या पहचान पत्र बरामद हुआ है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
इस संदर्भ में पुछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि
“शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। आसपास के थानों को भी सूचना भेजी जाएगी ।”

यह मामला हत्या है या हादसा, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलु से मामले की जांच कर रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

भीषण बारिश में मकान का लेंटर टूटकर गिरा परिवार बाल-बाल बचा

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) गढ़िया रंगीन कस्बे में बुधवार सुबह करीब पांच बजे नईम खान…

4 minutes ago

लंबित ऋण मामलों के समाधान को बैंक ने कसी कमर, लोक अदालत की तैयारियों पर मंथन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लोक अदालत के सफल आयोजन तथा बैंक से जुड़े अधिकाधिक लंबित…

10 minutes ago

रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, दुष्कर्म केस के आरोपी को जेल भेजने की धमकी

दरोगा निलंबित, सिपाही लाइन हाजिर शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी…

22 minutes ago

एक सप्ताह बाद भी चोरी का खुलासा नहीं, पीड़ित ने एसपी व जनसुनवाई केंद्र पर लगाई गुहार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। थाना नवाबगंज क्षेत्र में किराने की दुकान में हुई चोरी का…

31 minutes ago

आंगनवाड़ी से आशा संगिनी तक… पिंडरा में 10 हजार महिलाओं का होगा सम्मान समारोह

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…

8 hours ago

फ्लाईओवर स्लैब से सड़क की ढाल तक मिलीं खामियां, राम वनगमन मार्ग पर अब होगी बड़ी कार्रवाई

राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…

8 hours ago