महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सिंदुरिया थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली देवरिया शाखा गंडक की बड़ी नहर में दो दिन पूर्व गायब हुआ एक वृद्ध का शव सोमवार की सुबह मोतीपुर अकटहवां के पास नहर में उतराता हुआ मिला। स्थानीय पुलिस शव को नहर से बाहर निकालकर जांच पड़ताल में जुट गई।
दरअसल में भागाटार निवासी शिवधर विगत शनिवार को भागाटार गांव के पश्चिम स्थित देवरिया शाखा नहर में शाम पांच बजे नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया और डूब गया । ग्रामीणों ने घटना को देख शोर मचाया, लेकिन तब तक वह नहर के गहरे पानी में बह चुका था। घटना की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने दो दिनों तक नहर में शिवधर का बारीकी से खोज-बीन किया लेकिन कही पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह गांव के कुछ युवक नहर की तरफ टहलने गए थे तभी लोगों की नजर नहर में उतराते हुए एक शव पर पड़ी। युवकों के शोर मचाने पर आस-पास गांव के सैकड़ों लोग जुट गए। किसी ने इसकी सूचना सिंदुरिया पुलिस को दे दी।मौके पर पहुंची पुलिस व परिजन ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष अजित सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…
गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…
फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…