
सलेमपुर (राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को स्टेशन रोड स्थित मूर्ति नंबर एक के समीप एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने तलाशी के दौरान मृतक की जेब से एक वोटर आईडी कार्ड बरामद किया, जिस पर नाम हरेंद्र पुत्र अवध विहारी, ग्राम – महाईचपार, थाना – भाटपार रानी अंकित है। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक को इलाके में पहले कभी नहीं देखा गया था। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।
कोतवाली प्रभारी ने अपील की है कि यदि किसी को मृतक के बारे में जानकारी हो तो तत्काल सलेमपुर कोतवाली पुलिस से संपर्क करें।
