Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआम के पेड़ में फंदे से लटका मिला युवक का शव, मचा...

आम के पेड़ में फंदे से लटका मिला युवक का शव, मचा कोहराम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परसा मलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जिगिना निवासी जीते साहनी का 36 वर्षीय पुत्र मनोज शुक्रवार की देर रात आम के पेड़ में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर लिया। बताया जा रहा है कि मनोज दो माह पूर्व राजस्थान से कमा कर घर आया तभी से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। शुक्रवार को सुबह वह अपने ससुराल गणेशपुर भुजहवां नेपाल गया था। शाम को ससुराल से घर लौटने के बाद उसने ईंट पत्थर से अपनी बाइक को तोड़ डाला। रात में खाना खाकर जीते का पूरा परिवार अपने अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब सब जगे तो देखा कि दरवाजे पर स्थित आम के पेड़ में मनोज का शव फंदे से लटक रहा था। किसी ने घटना की सूचना परसा मलिक पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर मय फोर्स पहुंचे थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। मृतक मनोज दो भाईयों में छोटा था उसके दो पुत्र अजय 14 वर्ष व विजय 12 वर्ष का है।पति की मौत के बाद पत्नी राजकली बदहवास है, तथा माता लौंगा देवी भाई अवधेश सहित अन्य परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत जिगिना में एक युवक ने आम के पेड़ में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर लिया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments