दो दिन से लापता था युवक, सहतवार थाने में दर्ज थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार की सुबह घाघरा नदी में टीएस 63 बन्धा के पास एक युवक का शव मिलने से लोगों में सनसनी फैल गयी। सुचना पर पहुँची सहतवार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
बताया जा रहा है कि महाराजपुर निवासी त्रिभुवन पाल 26 वर्ष पुत्र कैलाश पाल तीन जून की रात्रि दो बजे से घर से गायब था। घर वाले समझे की शौच के लिए गया होगा। लेकिन दिन में घर पर नहीं पहुंचा तो घर वाले चारों तरफ ढूंढने लगे। लेकिन कही पता नहीं चला। अंत में थक हारकर चार जून को घर वाले सहतवार थाने में गुमशुदगी की सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कर युवक की खोजबीन शुरू कर दी, तभी बुधवार की सुबह सुचना मिली कि घाघरा नदी 63 बंधे के पास एक युवक का शव उतराया हुआ है। सूचना मिलते ही आस पास के लोग इकठ्ठा हो गये। किसी ने इसकी सूचना त्रिभुवन पाल के घर वालों को दी। घर वाले जाकर देखें कि शव त्रिभुवन पाल की ही है। लडके की डूबने की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही सहतवार पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…
शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…
बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…
मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…