बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 72 बलिया में समाजवादी पार्टी का परचम दस साल बाद लहराया। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सनातन पांडेय ने भाजपा उम्मीदवार पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को करारी मात दे दी। सनातन पांडेय ने 43384 मतों से हरा दिया। बलिया सीट पर बसपा उम्मीदवार लल्लन सिंह यादव ने 85205 मत हासिल किया।
बलिया संसदीय सीट चुनाव के पहले से ही काफी चर्चा में रहा। इस सीट पर भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त सांसद थे। वीरेंद्र सिंह मस्त के समक्ष पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने टिकट का दावा किया। पार्टी ने सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त का टिकट काट राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को उम्मीदवारी सौंपी। नीरज शेखर ने टिकट मिलने के बाद चुनाव प्रचार प्रारंभ किया। समाजवादी पार्टी में भी यही स्थिति रही। 2019 लोकसभा चुनाव के उपविजेता रहे सनातन पांडेय के समक्ष पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी और पूर्व मंत्री नारद राय , पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने टिकट की मांग की।
काफी मंथन के बाद सपा ने सनातन पांडेय को टिकट दिया। टिकट मिलने के बाद सनातन पांडेय ने प्रचार प्रारंभ किया। दोनों दलों की ओर से व्यापक प्रचार किया गया। एक जून को मतगणना के बाद चार जून को मतगणना में भाजपा उम्मीदवार नीरज शेखर को हार का सामना करना पड़ा। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सनातन पांडेय को 467068 मत मिले। भाजपा के नीरज शेखर को 423684 मत और बसपा के लल्लन सिंह यादव को 85205 मत मिले। बलिया संसदीय क्षेत्र के 8187 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को सपा के सनातन पांडेय ने 43384 मतों से हरा दिया।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…