बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। पयागपुर थाना क्षेत्र में सरयू नहर की एक शाखा में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में उतराता हुआ मिला। यह घटना दुहेलवा के पास त्रिमुहानी इलाके की है। स्थानीय लोगों ने जब शव को नहर में देखा तो तुरन्त पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को बाहर निकलवाया और उसकी पहचान पयागपुर थाना क्षेत्र के चंदवापुर निवासी मुंशीलाल के रूप में हुई है।थाना प्रभारी करुणाकर पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि युवक की मौत कैसे हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
लेखक: अभिषेक कुमार 4 नवंबर का इतिहास: जन्मदिन विशेषइतिहास सिर्फ बीते हुए कल का लेखा-जोखा…
पैराशूट और दिशा नियंत्रण ने बढ़ाई विशेषज्ञों की चिंता! इन-स्पेस नारायणी रॉकेट्री कप 2026 में…
AI निर्मित 4 नवंबर 2026 का दैनिक पंचांगदिन: बुधवार | विक्रम संवत: 2083 | शक…
मेल, पार्सल और इंटरनेशनल डाक के नेटवर्क को मजबूत करने की बड़ी पहल, अहमदाबाद से…
व्यंग्य: खुश करना नहीं, पुश करना जरूरी! चयनकर्ताओं के फैसले, खिलाड़ियों का प्रदर्शन और आलोचनाओं…
डिजिटल अर्थव्यवस्था में बढ़ते रोजगार के बीच श्रमिकों को बीमा, स्वास्थ्य सुविधा, मातृत्व लाभ और…