दो दिन से लापता महिला की खेत में मिली लाश, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

भलुअनी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनौती गांव में दो दिन से लापता महिला की लाश खेत में पाई गई। जानकारी के मुताबिक, गांव की 38 वर्षीय सरिता देवी की मौत हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुई है। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने खेत की पगडंडी पर झुलसे हाल में शव देखा तो पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

धनौती गांव निवासी मुन्ना चौहान की पत्नी सरिता देवी 14 अक्तूबर को सोनखरिका गांव में कोटे की दुकान से राशन लेने गई थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजन दो दिनों से उनकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखकर शोर मचाया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, सरिता की साड़ी का निचला हिस्सा जला हुआ था। दो दिन पहले खेत के पास ट्यूबवेल की ओर जाने वाला हाईटेंशन तार टूटकर गिरा था। आशंका है कि सरिता उसी तार की चपेट में आ गईं। बिजली विभाग ने तार गिरने की सूचना के बाद आपूर्ति तो बहाल करा दी थी, लेकिन शव खेत में ही पड़ा रह गया।

सरिता देवी के मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पति मुन्ना चौहान, बेटों आदित्य, आयुष और बेटियों आयुषी व रितिका का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ राजेश चतुर्वेदी और थानाध्यक्ष प्रदीप पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karan Pandey

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

7 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

7 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

7 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

8 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

8 hours ago