बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । क्षेत्र के ग्राम अमीनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में लगभग 17 वर्षीय किशोरी का फासी के फंदे से शव लटकता मिला जो कि सुबह दो मंजिला मकान में गये परिवार के लोगों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया जहां पुलिस ने माता पिता से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार पयागपुर थाना क्षेत्र के अमीनपुर सचौली गांव निवासी रामतेज गुप्ता की लगभग 17 वर्षीय बालिका पुत्री संध्या शाम को खाना खाने के बाद ऊपर बने दो तले कमरे में सोने चली गई। परिवारीजनों का कथन है कि जब सुबह लोग नीचे से ऊपर पहुंचे तो देखा कि संध्या अपने दुपट्टे से फांसी के फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को बिना सूचना के आनन फानन में फांसी के फंदे से संध्या को उतार दिया गया। इसके बाद परिवार के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पयागपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दिया है। मृतका का मोबाइल गायब है। उसकी तलाश में पुलिस लग गई है। इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाओं से बाजार गर्म है। थानाध्यक्ष पयागपुर कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक बालिका का पंचनामा कर शव कब्जे में ले लिया गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
फोटो राहुल गांधी के x से नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मुख्य चुनाव आयुक्त…
मानवाधिकार, समानता और न्याय की अलख जगाने वाली शख्सियत को काव्यात्मक नमन नवी पिल्लई जिसने…
चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…
प्रदेश सरकार से हरसंभव मदद दिलाने का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मऊ नगर…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)जूरिस्ट्स फेडरेशन (जुरिस्ट्स फेडरेशन) के अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने संगठन के…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की…