Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुंडे से लटका मिला नाबालिग युवती का शव

कुंडे से लटका मिला नाबालिग युवती का शव

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सदर कोतवाली अंतर्गत ग्राम पंचायत लखिमा थरूआं में एक युवती का शव घर के कमरे में कुंडे से लटकता मिला जिससे गांव में हड़कंप मच गया।परिजन जिला अस्पताल ले गये जहां डाक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम पंचायत लखिमा थरूआं निवासिनी नाबालिग युवती नरगिस का उसके घर के कमरे में छत की कुंडी से लटकती मिली। यह दृश्य देखकर परिजनों में हड़कम्प मच गया। परिजन आनन फानन में जिला अस्पताल ले गये जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही तथा परिजनों एवं आस-पास के लोगों से पूछ-ताछ करने में जुटी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments