पेड़ पर युवती का लटकता मिला शव, युवती के पीछे बंधे हुए थे दोनों हाथ

युवती की अप्रैल में होनी थी शादी, माता-पिता इलाज कराने गए हुए है पीजीआई

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरा थाना क्षेत्र के सरयां गुलाबराय गांव में रविवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे एक युवती का शव पेड़ पर लटका हुआ ग्रामीणों ने देखा इसके बाद पुलिस को सूचना दी सूचना पर तत्काल फील्ड यूनिट, स्थानीय पुलिस, क्षेत्राधिकारी रसड़ा व एडिशनल एसपी, एसपी ओमवीर सिंह मौके पर पहुँचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया युवती के हाथ पीछे से दोनों बंधे हुए थे और जमीन से करीब छह फीट ऊंची उसकी लाश टंगी हुई थी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया घटना के समय युवती के माता-पिता दो दिन पहले इलाज कराने पीजीआई लखनऊ गए हुए हैं युवती घर पर अकेले थी घर के आसपास जो भी घर है वह करीब 40-50 मीटर दूरी पर है युवती के परिवार के सदस्य भी बाहर ही रहते है एक भाई जो गुजरात में है और एक बहन है जिसकी शादी हो गई है वह असम में रहती है बताया जा रहा है कि युवती के घर के किचन में आटा एवं सामान बिखरा हुआ था युवती की हत्या किसने की, क्यों की? ग्रामीण बताते हैं कि युवती की अप्रैल में शादी होने वाली थी घटना के पीछे प्रेम प्रसंग या जमीनी विवाद तमाम बिंदुओं पर पुलिस तहकीकात कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा उधर पुलिस ने युवती के माता-पिता को सूचना दे दिया है जो घर के लिए चल दिए हैं इस बाबत पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि मामले के खुलासा के लिए टीमें गठित है मामला संदिग्ध है, लेकिन जल्दी इसका खुलासा किया जाएगा युवती के माता-पिता का इंतजार किया जा रहा है वही युवती का पोस्टमार्टम की वीडियो फोटोग्राफी कराई जा रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

8 minutes ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

14 minutes ago

एसपी ने थानों से लेकर सोनौली बॉर्डर तक किया सख्त निरीक्षण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य…

16 minutes ago

महिला नेतृत्व सशक्त बनाने को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जनाग्रह के सहयोग…

23 minutes ago

पुलिस कर्मियों की बैठक में निर्देशों के पालन पर जोर

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना कोपागंज परिसर में प्रभारी निरीक्षक द्वारा थाना स्थानीय…

35 minutes ago

हाई टेंशन तार से निकली चिंगारी, एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोपागंज ब्लाक के ग्राम चेलारामपूरा में उस समय अफरा-तफरी…

59 minutes ago