
भदोही(राष्ट्र की परम्परा)भदोही के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के बेहरासपुर घाट पर शनिवार की सुबह गंगा में 24 वर्षीय एक युवती का शव उतराया मिलने से सनसनी मच गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाविकों की मदद से गंगा से बाहर निकाला। युवती के शरीर पर चोट के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को फेंका गया है।
जानकारी के अनुसार, गोपीगंज के बेहरासपुर घाट के पास गंगा का बहाव काफी कम है। शनिवार की सुबह गंगा की तरफ गए लोगों को पानी में कोई शव उतराया दिखा। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को नाविकों की मदद से बाहर निकालने में जुट गई।गंगा में मिला शव किसी 24 वर्षीय युवती का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार जिस स्थान पर युवती का शव मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी बताए जा रहे हैं। वहां पानी का बहाव न के बराबर है और घाट से किनारे भी है। इससे थोड़ी ही दूर पर लोग खेती करते हैं। ऐसे में इस जगह पर शव बहकर आना मुमकिन नहीं है।
लोगों ने यह आशंका जताई युवती की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज संतोष सिंह ने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है। जांच के बाद ही कुछ हां जा सकेगा।
More Stories
PWD में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: एके द्विवेदी बने विभागाध्यक्ष, मुकेश चंद्र शर्मा को हटाया गया
सिखाई गई शिक्षण की गतिविधियां, प्री एजुकेशन प्रशिक्षण का पहला चरण समाप्त
सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल, वैश्विक स्तर पर मजबूती के साथ उभरा भारत