20 वर्षीय युवक की रेलवे लाइन के किनारे मिली लाश

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
चिलूवाताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत जगतबेला स्टेशन के पोल सख्या 515/12 पर अज्ञात 20 वर्षीय युवक का शव मिला। बताया जा रहा है कि जगतबेला स्टेशन के आउटर पर ट्रेन ड्राइवर को सर कटी हुई लाश दिखाई दी ड्राइवर ने आउटर गेट पर गेटमैन को तत्काल सूचना दी, औऱ गेटमैन द्वारा स्टेशन मास्टर को सूचना दिया गया।
सर कटी लाश मिलने की सूचना पर तत्काल मजनू चौकी प्रभारी अमित चौधरी अपने सहयोगियों के साथ पहुंच गए थे लेकिन मामला जगत बेला स्टेशन आउटर के अंदर का था, इसलिए जीआरपी सर कटी अज्ञात युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टिया युवक कहीं बाहर से ट्रेन द्वारा यात्रा कर आ रहा था। ट्रेन कुछ धीमी हुई होगी ट्रेन से उतरने के चक्कर में पहिए के नीचे आ गया होगा जिसका सर कट गया होगा। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा की युवक का सर ट्रेन के पहिए से कटा है या किसी के द्वारा काटकर पटरी के किनारे रख दिया गया है।
बरहाल जीआरपी पोस्टमार्टम करा रही है अगर किसी भी व्यक्ति को युवक की लाश पहचान में आ रही है तो उसके परिजन जीआरपी से तत्काल संपर्क कर मृत व्यक्ति के लाश को ले सकते हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…

26 minutes ago

मोनू सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…

1 hour ago

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

19 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

19 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

19 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

19 hours ago