लाइसेंस फीस, मेला दरें और अनुदान प्रस्तावों पर फैसला करेगी जिला पंचायत की बोर्ड बैठक

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। जिला पंचायत आगरा की एक महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक 16 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक अपराह्न 2 बजे जिला पंचायत कार्यालय स्थित चाणक्य सदन में संपन्न होगी। बैठक की स्वीकृति जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया द्वारा प्रदान की गई है। बैठक का आयोजन जिला पंचायत बैठक कार्यवाहियों का संचालन नियमावली-1962 के अंतर्गत किया जाएगा।

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत उमेश चन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में कई अहम और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तार से विचार किया जाएगा। सर्वप्रथम पिछली बोर्ड बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की जाएगी। इसके पश्चात उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत अधिनियम-1961 के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारियों का परिचय तथा उनके द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी।

लाइसेंस फीस और मेला दरों पर होगा निर्णय

बैठक में शासन के निर्देशानुसार विभिन्न उद्योगों एवं व्यवसायों की लाइसेंस फीस की दरों में एकरूपता लाने के लिए प्रकाशित मॉडल बायलॉज को लागू करने से संबंधित अग्रिम कार्यवाही पर विचार किया जाएगा, बशर्ते किसी प्रकार की आपत्ति प्राप्त न हो। इसके अलावा मेला बटेश्वरनाथ उपविधि (08 सितंबर 2020) के अंतर्गत निर्धारित दरों में पांच वर्ष की अवधि पूर्ण होने के बाद प्रस्तावित वृद्धि पर भी चर्चा होगी।

ये भी पढ़ें – खुखुन्दू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

बजट और विकास योजनाओं को मिल सकती है मंजूरी

वित्तीय दृष्टि से यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के पुनरीक्षित बजट और वित्तीय वर्ष 2026-27 के मूल बजट के अनुमोदन पर निर्णय लिया जाएगा। साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष में प्राप्त होने वाले विभिन्न अनुदानों और जिला निधि से कराए जाने वाले विकास कार्यों की कार्ययोजना को भी स्वीकृति दी जाएगी।

इसके अतिरिक्त शासन स्तर पर गठित याचिका समिति, आश्वासन समिति और आईजीआरएस के अंतर्गत प्राप्त प्रस्तावों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा भी बैठक के एजेंडे में शामिल है। अपर मुख्य अधिकारी ने सभी माननीय सांसदों, मंत्रियों, विधायकों, एमएलसी, ब्लॉक प्रमुखों और जिला पंचायत सदस्यों से बैठक में उपस्थित होकर सहभागिता करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें – यातायात पुलिस का सख्त चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का ई-चालान, 2 वाहन सीज

Karan Pandey

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

2 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

4 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

5 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

5 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

5 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

6 hours ago