बहराइच (राष्ट्र की परम्परा )। ग्राम पंचायत वाले विकास खण्ड पयागपुर में जल जीवन मिशन के तहत गांव में शुद्ध पेय जल के लिए कराएं जा रहे पानी टंकी निर्माण की सच्चाई परखने खण्ड विकास अधिकारी दीपेन्द्र पांडेय ने ग्राम पंचायत हटवा गोपाल तथा पहाड़वा पहुंचकर निरीक्षण किया जहां तमाम खामियां देखा जिसको लेकर जिलाधिकारी बहराइच को पत्राचार किया है।खण्ड विकास अधिकारी पयागपुर दीपेन्द्र पांडेय ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत हवा गोपाल में सम्बन्धित विभाग की तरफ से डाले गये पाइप मानक के विपरीत है और अभी से ही पाइप लीकेज शुरू हो गया है।जबकि बगल पिपरिया मुजरे में पाइप अभी तक नहीं पहुंचा है वही ग्राम पंचायत पहाड़वा में पानी की टंकी अधूरी पाई गई उन्होंने संवाददाता से बातचीत करते हुऐ बताया कि इस समय ग्राम पंचायत में बन रही पानी टंकी का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है जिससे लोगों को शुद्ध पेय जल शासन के मन्सा अनुसार मिल सके कार्य में लापरवाही बरतने वाले संबन्धित विभाग के विरुद्ध पत्राचार किया जायेगा खण्ड विकास अधिकारी के लगातार चल रहे निरीक्षण से जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कार्यदाई संस्था में हड़कम्प मचा हुआ है।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…
स्थापना दिवस पर विशेष: पुनीत मिश्र संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कभी जिस मगहर…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…