सावित्री बाई फुले एवं फातिमा शेख की जयंती नैनिहा में धूम धाम से मनाई गई

जादू का अर्थ है जानकारी से दूर होना – सियाराम महतो

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) ।भारत की प्रथम शिक्षिका महिला सावित्री बाई फुले एवं फातिमा शेख की जयंती ग्राम नैनिहा में बड़े धूमधाम से मनाई गई,कार्यक्रम की शुरुआत सावित्री बाई फुले की प्रतिमा की रथ यात्रा के साथ जागरूकता रैली निकाली गई । तत्पश्चात उपस्थित सैकड़ो लोगों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़कर संविधान के प्रति सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा लिया,कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जादूगर सियाराम महतो ने कहा की जादू एक विज्ञान व एक कला है । जिसकी जानकारी से हम दूर हैं और जिस बात को हम जानते नही हैं वही जादू है,जादूगर ने अपने जादू के माध्यम से पाखण्ड,चमत्कार से पर्दा उठाया लोगों को ढोंग से दूर रहने के लिए जागरूक किया।अन्य वक्ताओं में विशिष्ट अतिथि अरुणांचल के सूचना आयुक्त सोनम यूड्रान ने कहा की हम सभी को अच्छी शिक्षा हासिल करनी चाहिए तथा नशा से दूर रहना चाहिए ।कार्यक्रम में बालीबुड स्टंटमैन आनन्द कुमार मौर्य की टीम ने मार्शल आर्ट का बेहतरीन प्रदर्शन किया,मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ रविकांत ने कहा की लोगों को देश के नये जादूगर से सावधान रहने की जरूरत है जो शिक्षा से दूर कर धर्म की ओर ले जा रहा है।कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया,कार्यक्रम का संचालन डाक्टर अखिलेश कुमार ने किया और सभा मे डॉ निर्मल सिंह, एस पी सिंह ,कमलेश मौर्य, पंकज सिंह, एडवोकेट मनीराम मौर्य, पर्बन्धक अनिल कुशवाहा,राम अवध कुशवाहा, अनिल सिंह शाक्य सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया टैक्स बार को मिला नया नेतृत्व, पदाधिकारियों ने ली शपथ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया टैक्स बार एसोसिएशन के सत्र 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह…

11 hours ago

लोककला से रंगमंच तक, पूर्वांचल की प्रतिभाओं को मिला स्थायी सांस्कृतिक मंच

पूर्वांचल को मिला सांस्कृतिक धरोहर का नया मंच, 300 साल पुराने बरगद की छांव में…

16 hours ago

टीईटी परीक्षा के चलते डीएवी स्कूल के पास लगा जाम, आर्य समाज मार्ग पर घंटों रेंगते रहे वाहन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित टीईटी परीक्षा के दौरान…

3 days ago

भीषण गर्मी में प्यासा हनुमान घाट: नगर पालिका का पेयजल केंद्र बंद, श्रद्धालु और राहगीर परेशान

मऊ (राष्ट्र की परंपरा)।भीषण गर्मी के बीच नगर पालिका परिषद मऊ की लापरवाही लोगों के…

3 days ago

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: दौसा में स्लीपर बस-ट्रेलर की टक्कर, 8 लोगों की मौत, कई घायल

दौसा (राष्ट्र की परम्परा)। राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक…

4 days ago

LPG Price Cut: 5 किलो ‘छोटू’ गैस सिलेंडर हुआ ₹13 सस्ता, जानें आपके शहर में नया रेट

महंगाई के बीच LPG उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। तेल विपणन कंपनियों ने…

4 days ago