राम विवाह की मनमोहक झांकी देख भाव विभोर हुए दर्शक

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)।मिठौरा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा बेलभरिया मे संचालित श्री श्री 108 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के पांचवें दिन रविवार को रामलीला मंचन का आयोजन किया गया। इस दौरान राम-विवाह की आकर्षक झांकी निकाली गई। जिसे देख लोग भगवान के जयकारे लगाने लगे।
श्री श्री 108 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का संचालन बेलभरिया में पधारे यज्ञाचार्य कृष्ण मोहन त्रिपाठी ने कहा कि संस्कृति व मर्यादा की रक्षा आधार है। रामकथा, शांति, समाज प्रेम व एकता के लिए बनकर अमृत वर्षा करती है। समाज के साथ सत्य, न्याय, प्रेम व उत्तम व्यवहार करना ही उत्तम पूजा है। समाज व संसार भगवान का सगुण रूप है। आध्यात्म व धर्म का मंदिर है भारत देश। जिसमें रहने वाले हर नागरिक परमात्मा के रूप है। सबके साथ अच्छा व्यवहार परमात्मा की सर्वश्रेष्ठ पूजा है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुदर्शन यादव, कमलेश यादव बीडीसी, दीपक गुप्ता, पंकज यादव, कन्हैया पासवान ,अरविंद पटेल , मोहन पटेल, धर्मेंद्र भारती सहित ग्राम सभा के तमाम लोग उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारी वर्षा से सब्जियों की खेती चौपट, किसानों के सामने संकट

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) क्षेत्र में हुई भारी बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है।…

6 minutes ago

झाड़-फूंक के बहाने महिला से अमानवीय कृत्य, वीडियो वायरल करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और अमानवीय कृत्य का…

3 hours ago

देश की एकता और अखंडता के लिए इंदिरा गांधी ने दे दी प्राणों की आहुति – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेसियों ने मनाई इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती सलेमपुर,…

4 hours ago

लौह इच्छाशक्ति से अखंड भारत गढ़ने वाले सरदार पटेल

भारत के इतिहास में कुछ ऐसे व्यक्तित्व हैं, जिनकी दूरदृष्टि और दृढ़ निश्चय ने राष्ट्र…

5 hours ago

दृढ़ इच्छाशक्ति और निर्णायक नेतृत्व की प्रतीक श्रीमती इंदिरा गांधी

भारत के राजनीतिक इतिहास में इंदिरा गांधी का नाम एक ऐसे व्यक्तित्व के रूप में…

6 hours ago

असमय बारिश से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, सैकड़ों एकड़ धान की फसल चौपट

कटाई से पहले खेतों में जल-भराव, किसानों की बढ़ी चिंता महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले…

6 hours ago