भारी वर्षा से सब्जियों की खेती चौपट, किसानों के सामने संकट

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

क्षेत्र में हुई भारी बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। सब्जियों के हब के रूप में प्रसिद्ध बैरिया तहसील क्षेत्र में हुई लगातार वर्षा से सैकड़ों एकड़ में फैली सब्जियों की फसलें पानी में डूबकर बर्बाद हो गई हैं। खेतों में जगह-जगह जलभराव होने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। स्थानीय किसानों के अनुसार, इस बार मौसम ने सब्जी उत्पादकों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। फूलगोभी, पत्तागोभी, लौकी, नेनुआ, करैला व हरी मिर्च जैसी प्रमुख सब्जियों की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। खेतों में खड़ी फसलें पानी में गलने लगी हैं, जिससे दुर्गंध फैल रही है। किसानों ने बताया कि सब्जी की खेती में भारी लागत लगाई जाती है, लेकिन अब पूरा नुकसान हो गया है।बारिश के कारण जहां सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित होगी, वहीं बाजार में इनकी कीमतों में वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय बाजारों में सब्जियों की आवक घटने लगी है। कई किसानों ने बताया कि जो फसलें खेत में बची भी हैं, उन्हें निकालना अब मुश्किल हो गया है क्योंकि खेतों में कीचड़ और जलभराव है।किसानों ने शासन-प्रशासन से राहत और मुआवजे की मांग की है। वहीं कृषि विभाग की टीमें नुकसान का आकलन करने के लिए क्षेत्र का दौरा करने की तैयारी में हैं। सब्जियों के साथ-साथ आलू और गेहूं की बुवाई पर भी असर पड़ने के आसार बन गए हैं, क्योंकि खेतों में नमी और जलभराव के कारण बुवाई कार्य ठप हो गया है।कुल मिलाकर, इस वर्ष की बरसात किसानों के लिए बरबादी का सबब बनकर आई है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

11 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

14 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

1 day ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

1 day ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

1 day ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

1 day ago