आगरा/किरावली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मौजा सीगना व जुगसैना की यमुना नदी की खादर भूमि पर खड़ी मूज पूरा की नीलामी 16 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। उपजिलाधिकारी किरावली श्रीमती नीलम तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नीलामी तहसील किरावली सभागार में दोपहर 12 बजे शुरू होगी।
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मौजा सीगना के गाटा संख्या 588मि., रकबा 38.6480 हे० तथा मौजा जुगसैना के गाटा संख्या 461मि., रकबा 68.5220 हे०—दोनोें ही यमुना नदी के नंबर वाली भूमि पर खड़ी मूज को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नीलामी पर उठाया जाना है।
नियम और शर्तें
- नीलामी में भाग लेने के लिए प्रत्येक इच्छुक व्यक्ति को ₹5,000 जमानत धनराशि पहले जमा करनी होगी।
- नीलामी की सर्वोच्च बोली लगाने वाले बोलीदार को कुल राशि का 1/4 हिस्सा तुरंत जमा करना होगा।
- शेष राशि नीलामी स्वीकृति के 15 दिनों के अंदर अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी।
- नीलामी से संबंधित किसी भी प्रकार की आपत्ति 15 दिनों के भीतर दर्ज की जा सकेगी।
- यह भूमि केवल मूज काटने के उपयोग के लिए प्रदान की जाएगी। किसी अन्य कार्य में उपयोग पाए जाने पर नीलामी निरस्त कर धनराशि जब्त कर ली जाएगी।
- नीलामी स्वीकृत/निरस्त करने का अधिकार उपजिलाधिकारी के पास सुरक्षित रहेगा।
- इच्छुक बोलीदाता अधिक जानकारी हेतु रजिस्ट्रार कानूनगो अनुभाग, तहसील किरावली से संपर्क कर सकते हैं।
