महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।
राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की महाराजगंज जनपद इकाई के गठन को लेकर रविवार को शिकारपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के जिला एवं तहसील स्तर की इकाइयों का सर्वसम्मति से गठन किया गया, जिससे जनपद में पत्रकार हितों को लेकर संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
बैठक में बृजेंद्र कुमार पांडेय को राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं जितेंद्र सिंह एवं राजाराम गुप्ता को उपाध्यक्ष तथा विपिन सिंह को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन को मार्गदर्शन देने के लिए मार्कण्डेय द्विवेदी को संरक्षक बनाया गया। इसके अलावा इंद्र कुमार शुक्ल को जिला संगठन मंत्री, विकास यादव को कोषाध्यक्ष और रंजीत मोदनवाल को संयुक्त मंत्री नियुक्त किया गया।
ये भी पढ़ें – US-Iran Tension: ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप का बड़ा संकेत
तहसील स्तर पर भी संगठन का विस्तार किया गया। नौतनवां तहसील अध्यक्ष के रूप में शिवरतन, सदर तहसील अध्यक्ष राकेश जायसवाल, सदर तहसील महामंत्री कृष्णानंद द्विवेदी तथा निचलौल तहसील अध्यक्ष के पद पर मनोज तिवारी को सर्वसम्मति से चुना गया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बृजेंद्र कुमार पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान को मजबूत करना है। उन्होंने सभी तहसील अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे जनपद महाराजगंज में व्यापक सदस्यता अभियान चलाएं, ताकि अधिक से अधिक पत्रकार राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत से जुड़ सकें और एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद कर सकें।
ये भी पढ़ें – भारत रत्न विवाद: तेज प्रताप के बयान पर BJP का तीखा पलटवार
बैठक में गोरखपुर मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज कुमार तिवारी, मंडल महामंत्री कैलाश सिंह, श्याम सुंदर गोंड, रविनंदन गुप्ता, अनीश विश्वकर्मा एवं शमशाद सहित कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष पलटू मिश्रा ने की।
ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…