विकसित भारत युवा संसद 2026 में एनएसएस के 10 स्वयंसेवकों का चयन में गोरखपुर-कुशीनगर का होगा प्रतिनिधित्व

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विकसित भारत युवा संसद 2026 के अंतर्गत “आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख” विषय पर महायोगी गोरक्षनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के 10 स्वयंसेवकों का चयन किया गया।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े आठ स्वयंसेवक मानसी सिंह, रघुवीर गुप्ता, मोहन गुप्ता, आशीष कुमार, जागृति तिवारी, महिमा मौर्य, शशिकांत तिवारी एवं ओंकार तिवारी का चयन किया गया है। चयनित प्रतिभागी आगामी माह में उत्तर प्रदेश विधानसभा में आयोजित विकसित भारत युवा संवाद प्रतियोगिता में जनपद गोरखपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ये भी पढ़ें – पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री: राजनीति में नैतिक साहस की मिसाल
इसके अतिरिक्त दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के दो स्वयंसेवक कृष्णानंद जायसवाल एवं नवनीत पाण्डेय का भी विकसित भारत युवा संसद 2026 के लिए चयन हुआ है। ये दोनों प्रतिभागी अपने गृह जनपद कुशीनगर से राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशक समरदीप सक्सेना तथा युवा अधिकारी राजेश तिवारी बतौर अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात दोनों अधिकारियों ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ. सत्यपाल सिंह से बैठक कर चयन की जानकारी साझा की। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभावी संचालन, युवाओं की भूमिका और प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

ये भी पढ़ें – गहन विश्वास और सभ्यतागत गौरव के एक हजार वर्ष: सोमनाथ की अक्षुण्ण चेतना

उल्लेखनीय है कि विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई। प्रथम चरण महाविद्यालय स्तर पर संपन्न हुआ, जबकि द्वितीय चरण जनपद स्तर पर महायोगी गोरक्षनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर में आयोजित किया गया। वहीं कुशीनगर जनपद के लिए यह प्रतियोगिता बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुशीनगर में संपन्न हुई।

Editor CP pandey

Recent Posts

गोरखपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि, बलिदान को किया नमन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को गोरखपुर पुलिस लाइन…

1 minute ago

दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में दर्ज हुआ था मुकदमा, विवेचना के दौरान…

12 minutes ago

किसी का बेटा, किसी का पिता छिना: गोपालगंज के तीन हादसों ने उजाड़ दिए परिवार, हर आंख नम

गोपालगंज में मौत का तांडव! अलग-अलग हादसों में 11 साल के छात्र समेत तीन की…

18 minutes ago

आगरा होमगार्ड भर्ती: 864 अभ्यर्थी मेडिकल में पास

फेल उम्मीदवारों को 29 अक्टूबर को मिलेगा दूसरा मौका; गैरहाजिर पुरुष आज ही पहुंचें! आगरा…

47 minutes ago