जय श्रीराम के जय घोष से गूंजा क्षेत्र

राम हिंदुस्तान की अस्मिता- ऋषि

दुनिया में राम से बड़ा कोई नाम नहीं- बलराम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)l राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेतृत्व में विकासखंड सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत बागापार से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें क्षेत्र के लोगों ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक ऋषि और पी जी कॉलेज के प्रबंधक डॉ बलराम भट्ट के नेतृत्व में लखनपुर, पिपरा, बेलवा काजी, विजयपुर, परासखाड़, झूंगवा ,केवला पुर, बरगदवां और सलामत गढ़ के ग्रामीणों ने विशेष कर महिलाओं और नौजवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । शोभायात्रा में जय श्री राम के नारे गूंज रहे थे। आम जन-मानस में उत्साह के माहौल से वातावरण राममय हो गया था । शोभायात्रा में जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा की महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा था ।
शोभा यात्रा को संबोधित करते हुए जिला प्रचारक ऋषि ने कहा कि राम हिंदुस्तान की अस्मिता हैं और हिंदुस्तान से राम को अलग करके देखना ही संभव नहीं था 500 वर्षों के संघर्षों के बाद रामलला अपने घर में विराजमान हो रहे हैं इससे हिंदू स्वाभिमान का परचम पूरी दुनिया में लहराया है।
पीजी कॉलेज के प्रबंधक डॉ बलराम भट्ट ने कहा कि दुनिया में राम से बड़ा कोई नाम नहीं है । उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिंदू स्वाभिमान और हिंदू अस्मिता के लिए बड़ा कार्य कर रहा है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संपर्क प्रमुख विमल कुमार पांडेय ने कहा कि इस तरह के शोभायात्रा से हिंदू जनमानस अपने राम के प्रति और राम के आदर्शों के प्रति अपनी आस्था प्रकट कर रहा है निश्चित रूप से अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण हिंदू अस्मिता से जुड़ा हुआ यक्ष प्रश्न था जो अब पूर्ण हुआ है ।
इस दौरान नगर संचालक आलोक रंजन त्रिपाठी, खंड संघ चालक साधू शरण शर्मा, खंड बौद्धिक डॉ शान्ति शरण मिश्र, खंड कार्यवाहक सुनील मिश्र, क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रतिनिधि विवेक गुप्त, भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री आशुतोष शुक्ला ,यात्रा अभियान प्रमुख डॉ आशीष कुमार मिश्रा, नगर सह कार्यवाहक दुर्गेश सिंह, नगर सेवा प्रमुख सुधाकर राय, अधिवक्ता मानवेंद्र शुक्ला, विजय सिंह, संत सहित ग्राम प्रधान बंका , विवेक सिंह उर्फ निक्कू सिंह, ग्राम प्रधान बेलवा काजी सरदार राय ,ग्राम प्रधान विजयपुर रमाकांत गुप्त, ग्राम प्रधान केवला पुर परीखन गुप्ता, ग्राम प्रधान बरगदवां राम सवारे यादव, ग्राम प्रधान परासखाड़ दीनानाथ गुप्ता,ग्राम प्रधान सलामत गढ़ धर्मेंद्र मौर्य सहित सैकड़ो ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

1 day ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

1 day ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

1 day ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago